मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हिन्दी भाषा एवं साहित्य विषय पर कविता-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के तत्वावधान में आयोजित कविता-पाठ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रति अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में आरती मोहबे ने प्रथम, शिवानी ढोके ने द्वितीय तथा निधि साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा पुरुष इकाई प्रभारी प्रो. रविन्द्र बंसोड, विद्या प्रभारी डॉ. कैलाश कुमार गौनहेरे, डॉ. अनिल पिंपलकर, श्री राकेश चटप सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



