जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी, रौन जिला भिण्ड में सत्र 2027-28 में कक्षा 09वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 तक है। कक्षा-8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं जिसकी प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को सम्पन्न होगी।

कक्षा 09वीं के लिए https: cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए https: cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 वेबसाइट पर जाकर आवेदन निःशुल्क भरे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 6396251028 पर सम्पर्क करें।