राज्य शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पोलोग्राउंड मुख्यालय परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सामूहिक श्रमदान कर परिसर की सफाई करने एवं स्वच्छता के संदेश देने का अभियान चलाया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान की मौजूदगी मे कंपनी के रेस्ट हाउस, चार्जिंग स्टेशन, कर्मचारी आवास के आसपास स्वच्छता, सामूहिक श्रमदान अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारियों की सहभागिता रही।





