अक्टूबर माह की पहली तारीख गुरुवार, 1 अक्टूबर को आज कलेक्ट्रेट परिसर, विदिशा में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन का आयोजन हुआ। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक गायन में सहभागिता की। प्रत्येक माह की पहली तारीख को शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन किया जाता है। इसके उपरांत नियमित शासकीय कार्यों का संचालन प्रारंभ होता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, सुश्री निकिता तिवारी, विदिशा एसडीएम श्री मनीष जैन, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।