प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण परिवारों की रसोई में स्वच्छ ईंधन की पहुंच सुनिश्चित कर महिलाओं के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे पारंपरिक ईंधन से होने वाले धुएं से राहत मिलने के साथ खाना बनाने में समय और श्रम की भी बचत हो रही है।

सिवनी विकासखंड ग्राम लखनवाड़ा निवासी श्रीमती हीराकली भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्हें योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ है। गैस कनेक्शन मिलने से अब उन्हें खाना पकाने के लिए लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधन पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। पहले चूल्हे के धुएं के बीच खाना बनाना उनके लिए परेशानी का कारण बनता था, लेकिन अब स्वच्छ ईंधन से रसोई का काम पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया है।

श्रीमती हीराकली बताती हैं कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से मिले गैस कनेक्शन ने उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। चूल्हे के धुएं से राहत मिलने के साथ खाना बनाने में सुविधा और समय की बचत हो रही है। उनके लिए यह केवल गैस कनेक्शन नहीं, बल्कि परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और सुविधाजनक जीवन की दिशा में मिला महत्वपूर्ण सहारा है।

श्रीमती हीराकली ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।