मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ' मेक इन इंडिया ' के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विनिर्माण, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

' मेक इन इंडिया - मेक फॉर द वर्ल्ड ' की सोच ने भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है। आत्मनिर्भरता, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति देने वाली यह यात्रा ' विकसित भारत ' के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान कर रही है। इस ऐतिहासिक परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक अभिनंदन है।